कोविड प्रोटोकॉल का सही तरह पालन करें अन्यथा सरकार को उठाने होंगे सख्त कदम : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का सही तरह पालन करने की अपील की है और कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल सही से फॉलो ना होने के कारण प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि-"सिंगापुर समेत कई देशों ने कोरोना नियंत्रण के लिए बड़े जुर्माने और कड़ी सजा का प्रावधान किया था जिसके कारण वहां जनता ने कोविड प्रोटोकॉल फॉलो किया। वर्तमान में वहां अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भारत में भी कई राज्यों ने कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर बड़े जुर्माने लगाए हैं। प्रदेश सरकार ने अभी इस तरह के कदम नहीं उठाए हैं लेकिन कोविड प्रोटोकॉल सही से फॉलो ना होने के कारण प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मेरी अपील है कि आमजन बिल्कुल लापरवाही ना बरतें। सभी कोविड प्रोटोकॉल का सही तरह पालन करें अन्यथा सरकार को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।"

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
