गोवर्धन सागर के पानी ने मची तबाही,हाईवे के सामने जाम नाले को तोडा गया !
आज 30 अगस्त 2019 की बारिश ने उदयपुर गोवर्धन सागर का जलस्तर 10 फ़ीट के पास ला दिया है। गोवर्धन सागर की रपट पर तक़रीबन 1/2 फ़ीट के आसपास पानी चल रहा है और सतोरिया नाला पुरे उफान पर है। गोवर्धन सागर की निचली कॉलोनी बालाजी नगर में पानी भर गया। साथ ही नाला अपने पूरे उफान पर चल रहा है जिससे गोवर्धन सागर की निचली बस्तियों में पानी भर जाने का खतरा बना हुआ है।
गोवर्धन सागर के पाल के नीचे टेक्नॉय मोटर्स के पास नाला जाम हो गया था जिससे कॉलोनी में पानी भर गया। न्यूज़एजेंसीइंडियाडॉटकॉम की टीम पिछले एक सप्ताह से गोवर्धन सागर के रिसाव और सम्बंधित मरमम्त के बारे में प्रशाशन को आगाह कर रही है। फिलहाल गोवर्धन सागर का पानी वसन्त विहार कॉलोनी में भर चूका है और जल्द ही इतना पानी आता रहा तो इसके गोविन्द नगर में भी भर जाने का खतरा है।