वडोदरा शहर में बाढ़ जैसे हालात ,उदयपुर में हो सकती है भारी बारिश !
वडोदरा शहर और गुजरात के आस-पास के इलाकों में कल भारी बारिश हुई थी, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। अहमदाबाद शहर और मध्य गुजरात सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। आईएमडी ने आज गुजरात भर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। शहर के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। वड़ोदरा रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है और 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि दो उड़ानों को जल-जमाव के कारण अहमदाबाद भेजा गया है। राज्य सरकार ने स्थानीय प्रशासन को वड़ोदरा में निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए कहा है । निकासी के लिए एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि सौराष्ट्र सहित गुजरात के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान "भारी से बहुत भारी बारिश" होगी।
वही गुजरात से लगते सीमावर्ती जिले उदयपुर में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। वेदर वेबसाइट्स की माने तो आज और कल उदयपुर में भारी बारिश की संभावना है।