लख़नऊ 15 जनवरी 2022 : बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को राजनीती का प्लेटफॉर्म बनाने में राजनितिक पार्टियाँ कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जहाँ पहले बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के भाजपा से वर्तमान मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शुभकामनाये देते हुए कहा - "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री @Mayawati जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।"
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री @Mayawati जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 15, 2022
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।
वही दो घण्टे बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को ट्वीट कर शुभकामनाये देते हुए कहा-"बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। @Mayawati
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 15, 2022
निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में चुनावों के दौरान राजनीती अपने चरम पर खेली जा रही है जहाँ घोर विरोधी भी अब एक दूसरे को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं है और आने वाले दिनों में इसका और ज्यादा दिलचस्प रूप देखने को मिल सकता है।