Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / किसानो की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत विदेश भ्रमण का प्रथम चरण डेनमार्क के लिए रवाना

किसानो की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत विदेश भ्रमण का प्रथम चरण डेनमार्क के लिए रवाना
Dinesh Bhatt October 08, 2025 10:19 AM IST

जयपुर,07 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के बिन्दु 124 तहत किसानो की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम प्रारम्भ किया जाना संकल्पित किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 100 प्रगतिशील युवा कृषकों को इजराइल, डेनमार्क, नीदरलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड तथा ब्राजील आदि देशों में से कुछ देशों में कृषि क्षेत्र ग्लोबल स्तरीय तकनिकी ज्ञान साझा करने हेतु भेजा जाना तय किया गया। राजस्थान राज्य के कृषकों की आय का मूल स्रोत कृषि उद्यानिकी एवं पशुपालन के मद्देनजर प्रथम चरण में डेनमार्क व नीदरलैण्ड विदेश दौरा तय किया गया। इजरायल में भूराजनैतिक परिस्थितियां अनुकुल नही होने के कारण इजरायल का चुनाव इस चरण में नही किया गया।  

इस कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारम्भ 08 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 को डेनमार्क दौरे के साथ किया जा रहा है। इस दौरे में भरतपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, सीकर व् उदयपुर कृषि संभाग से 4-4 कृषक, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जालोर व कोटा कृषि संभाग से 3-3 तथा जयपुर कृषि संभाग से 6 कुल 38 किसान भाग ले रहे हैं। कृषक दल (डेलीगेसन) की मंगलवार 07 अक्टूबर को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में आमुखीकरण कार्यशाला रखी गयी तथा इसके पश्चात दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

कृषक दल का प्रतिनिधित्व कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा किया जाएगा। इस डेलिगेशन में पशुपालन मंत्री श्री जोरा राम कुमावत, पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटा राम देवासी, पशुपालन राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम तथा राज्य किसान आयोग अध्यक्ष श्री सी आर चौधरी को शामिल किया गया है। कृषि सचिव श्री राजन विशाल, पशुपालन सचिव डॉ समित शर्मा, कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल, कृषि विपणन निदेशक श्री राजेश कुमार चौहान के साथ साथ 9 कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन के अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

इस दौरे में कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में डेनमार्क में हो रहे नवाचारों का दल द्वारा भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान इस दल की डेनमार्क के विभिन्न संगठनो के साथ बैठकें भी होंगी जिसमे कृषि पशुपालन के क्षेत्र को बढ़ावा देने की जानकारियों को साझा किया जायेगा। भ्रमण दल द्वारा प्रतिदिन किये गए दौरे व् बैठकों का शूक्ष्म विश्लेषण किया जायेगा तथा राज्य व् देश के परिपेक्ष में लाभदायक तकनीक व् नीतियों की सिफारिश की जाएगी।

कृषक चयन हेतु प्रस्तावित मापदंड -

75 कृषक चयन हेतु 10 कृषि संभागों में उच्च कृषि तकनीक की संभावनाओं के मद्देनजर संभागवार लक्ष्य निर्धारित कर, व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से राजकिसान साथी पोर्टल पर 20 सितम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर कृषि खण्ड स्तर पर कृषि, पशुपालन उद्यानिकी विभाग के प्रतिनिधियों के साथ साथ जिला प्रशासन की कमिटी द्वारा निर्धारित स्कोर के आधार पर किया गया तथा शेष 25 कृषकों एवं अधिकारियों का चयन राज्य स्तर से किया जाना तय किया गया।

डेनमार्क दौरे में जिलेवार कृषक—

अलवर, करौली, भीलवाड़ा, राजसमंद, नागौर, हनुमानगढ़, टोंक, दौसा, बीकानेर, उदयपुर, प्रतापगढ़ कोटा, झालावाड़, बारां, सिरोही से 1-1 (15), भरतपुर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, चित्तोड़, श्रीगंगानगर, चूरू बांसवाड़ा से 2-2 (16) , सीकर से 3 तथा जयपुर से 4 कृषक प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS