Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / धौलपुर जिले में दीपावली पर पटाखों का प्रयोग पूर्ण रूप से किया गया प्रतिबंधित !

clean-udaipur धौलपुर जिले में दीपावली पर पटाखों का प्रयोग पूर्ण रूप से किया गया प्रतिबंधित !
News Agency India October 01, 2020 12:55 PM IST

धौलपुर जिले में दीपावली पर पटाखों का प्रयोग पूर्ण रूप से किया गया प्रतिबंधित !

कोविड19 के चलते इस दीपावली पर धौलपुर जिला प्रशासन द्वारा पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध घोषित किया गया है।

धौलपुर जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव निरंतर बढ़ता जा रहा है और कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है आगामी दीपावली पर पर पटाखों के उपयोग से वातावरण के अधिक दूषित होने के खतरे के कारण और पटाखों से निकलने वाले धुएं से वातावरण के अधिक दूषित होने पर अस्थमा की सीओपीडी इत्यादि के मरीज बढ़ने के साथ-साथ कोविड-19 के संक्रमित व्यक्तियों के लिए भी श्वषन संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं और ऐसे मरीज जो कोविड-19 के संक्रमण से हाल ही में ठीक हुए हैं तथा जिनका श्वषन तंत्र संक्रमण मुक्त होने के उपरांत भी विस्तृत रूप से प्रभावित हुआ है । उनके लिए भी अधिक समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। दीपावली के मौके पर पटाखों के प्रयोग से वातावरण को दूषित होने एवं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के श्वषन -तंत्र के रोगियों के परेशान होने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तात्कालिक तौर पर कदम उठाए जाना जरूरी है,ताकि पटाखों के चलने से कोरोनावायरस संक्रमण का प्रसार अधिक नहीं हो।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

यह एक सर्वविदित तथ्य है कि कोरोना संक्रमण का वर्तमान में किसी भी प्रकार का वैक्सीन उपलब्ध नहीं है और सावधानी ही एकमात्र उपाय है। अतः उक्त स्थिति को सम्पूर्ण रूप से दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण जिले में कोरोना के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं जन स्वास्थ्य के प्रतिरक्षण के लिए जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट धौलपुर एवं इंसिडेंट कमांडर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188,269,270 और 'द राजस्थान एपिडेमिक डिसीस ऑर्डिनेंस,2020' के अंतर्गत आगामी दीपावली पर्व पर धौलपुर जिले में पटाखों के प्रयोग ,भंडारण व विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया हैं।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS