सूरजपोल चौराहे पर चलती कार में लगी आग,चालक ने बचाई अपनी जान !
उदयपुर शहर के सूरजपोल चौराहे के पास एक चलती एस क्रॉस कार में आग लग गयी। जब कार चलाते वक़्त धुँए का एहसास वाहन चालक को हुआ तो समय रहते कार से उतर चालक ने अपनी जान बचाई । वही आस पास की दुकान वालों ने भी आग बुझाने में कार चालक की मदद की।
शुरूआती कारण कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है जिससे बोनट के नीचे आग लग गयी।
शुक्र रहा कि समय रहते कार चालक को आग का पता पड गया वर्ना आग फैलने पर कार के दरवाजे लॉक हो जाते और खतरा बढ़ सकता था