Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर जल्द होगा अंतिम फैसला- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

clean-udaipur यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर जल्द होगा अंतिम फैसला- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री
News Agency India July 01, 2021 06:22 AM IST

यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर जल्द होगा अंतिम फैसला- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

जयपुर, 30 जून। डिजिटल बाल मेला में बच्चों से रुबरु होते हुए यहां उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कॉलेज लेवल परीक्षाओं पर जल्द ही अहम फैसला होगा। दरअसल, यह बात उन्होंने डिजिटल बाल मेला में उस दौरान कही जब छोटे बच्चों ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बड़े भाई-बहनों की ओर से परीक्षाओं के बारे में सवाल पूछा। इस पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में इस विषय पर बात करने के लिए कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय लेकर जल्द ही यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के बारे में अहम फैसला होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार इन दिनों कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर भी योजना बना रही है। इसका उद्देश्य यह है कि बच्चे अपना समय बर्बाद ना कर सके।

बुधवार को फ्यूचर सोसायटी और एलआईसी की ओर से आयोजित डिजिटल बाल मेले के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुड़े श्री भाटी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति पर भी अपनी बात रखी।

सेशन की शुरुआत में बाल मेला टीम की जाह्ववी शर्मा एवं बच्चों ने श्री भाटी का स्वागत किया। संवाद में दीक्षा मोदी ने पूछा कि इस समय कोविड में बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है, लेकिन अभी भी गांवों के विद्यालयों में ऎसा कुछ नहीं हो रहा है। जब से कोरोना काल आया है गांवों के बच्चे पढ़ाई से दूर हो गए है। क्या उनके लिए सरकार ने कोई योजना बनाई है? जिसके जवाब में भंवर सिंह भाटी ने बताया कि सरकार इसका हल निकालने का प्रयास कर रहे है क्योंकि हर जगह ऑनलाइन शिक्षा तो जारी कर दी है लेकिन गांवों के बच्चे इससे वंचित है।उन्होनें दीक्षा के सवाल की तारीफ भी की। वहीं, दिल्ली के कार्निक जैन ने पूछा कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का कोर्स अलग-अलग क्यों होता है? इस पर भंवर सिंह भाटी ने जवाब दिया कि इसमें सिर्फ थोड़ा ही बदलाव है। दोनों की शिक्षा लगभग एक जैसी है। बच्चों को हर एक विषय का पाठ पढ़ाया जाता है जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में काम आते है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS