उदयपुर के कोरोना वार्ड की महिला नर्स आयी कोरोना पॉजिटिव, CMHO पहुँचे भूपालपुरा !
उदयपुर के भूपालपुरा क्षेत्र में भूपालपुरा क्षेत्र की महिला नर्स के पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है।
न्यूज़ एजेंसी इंडिया के वरिष्ठ दिनेश भट्ट ने उदयपुर के CMHO दिनेश खराड़ी से फ़ोन पर बात कर इस मामले की पुष्टी कर दी है। महिला नर्स के घर के आसपास उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी स्वयं पहुँच गये है और लोगों की स्क्रीनिंग का काम जल्द शुरू किया जाने वाला है। CMHO दिनेश खराड़ी मामले पर खुद ध्यान देकर अपनी टीम के माध्यम से ये पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि उक्त महिला नर्स और उनके परिवार के सदस्य पिछले दिनों में कितने लोंगो के सम्पर्क में आये है ?
सूत्रों के अनुसार भूपालपुरा से लगते पूरे इलाके को सील किए जाने की तैयारियों में प्रशाषन ने कमर कस ली है।
उक्त महिला नर्स एचएसवी वार्ड के द्वितीय तल पर कोरोना सस्पेक्ट के क़वारन्टीन वार्ड में अपनी सेवाए दे रही थी।