Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर की उम्मीदें फतहसागर के पानी से छलकी,उदयपुर में उत्सव शुरू !

clean-udaipur उदयपुर की उम्मीदें फतहसागर के पानी से छलकी,उदयपुर में उत्सव शुरू !
News Agency India September 01, 2019 11:53 AM IST

उदयपुर की उम्मीदें फतहसागर के पानी से छलकी,उदयपुर में उत्सव शुरू !

उदयपुर की झीलों की रूमानी खूबसूरती बयान करने के लिए अगर आपके पास शब्द है तो निश्चय ही आप शब्दों के बाज़ीगर रहा करते होंगे| उदयपुर की खूबसूरती यहाँ की झीलें जैसे पीछोला,उदयपुर सागर भर गयी है और वही आज फतहसागर भी छलक गया है। हर उदयपुर वासी इस बात से प्रफुल्लित है कि जाती बरसात झीलों का दामन पानी से भर गयी। निहायत ही खूबसूरत झीलें देखने स्थानीय नागरिकों सहित पर्यटक झीलों का दीदार करने पहुँच रहे है।ऐसा कोई उदयपुर वाला शायद ही हो जिसे झीलों को निहारना पसंद न हो।

पिछले कई दिनों से उदयपुरवासी रोज फतहसागर के जलस्तर के बारे में बड़ी उत्सुकता से लोगों से जानकारी ले रहे थे। वहीं आज सुबह फतहसागर का जल स्तर 13 फ़ीट के करीब पहुंच गया है और जल संसाधन विभाग ने मदार से आने वाले पानी को देखते फतहसागर के गेट आज सुबह खोल दिए है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS