Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / विख्यात चिकित्सकों के साथ होगी ओपन प्लेटफॉर्म पर कोरोना बचाव की चर्चा !

clean-udaipur विख्यात चिकित्सकों के साथ होगी ओपन प्लेटफॉर्म पर कोरोना बचाव की चर्चा !
News Agency India September 02, 2020 05:29 AM IST

विख्यात चिकित्सकों के साथ होगी ओपन प्लेटफॉर्म पर कोरोना बचाव की चर्चा !

दिनांक - 15 सितम्बर, 2020
समय - सुबह 11.30 बजे
अवधि - 70 मिनट

लॉकडाउन हटने के बाद कोरोना महामारी के केसेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विख्यात चिकित्सकों की राय के अनुसार अनलॉक के बाद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना केसेज में लगातार वृद्धि हो रही है और डर घट रहा है। आमजन द्वारा वर्तमान में कोरोना महामारी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। कोरोना से बचाव व सावधानी के लिए जन जागरूकता जरूरी है। कोरोना के इस दौर में सावधानी का महत्व क्या है इसमें जरा सी भी लापरवाही बरतने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में देश के प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सकों से संवाद होगा।

इस चर्चा का विभिन्न माध्यमों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि ग्राम पंचायत स्तर तक के लोग कोरोना से बचाव एवं सावधानियों के साथ आमजन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के संभावित गंभीर परिणामों से रूबरू हो सकेंगे।

सहभागी

माननीय मुख्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री, मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव, देश के विख्यात चिकित्सक (डॉ. रणदीप गुलेरिया, डॉ. देवी शेट्टी, डॉ. एसके सरीन और डॉ. नरेश त्रेहान) एवं राजकीय चिकित्सा संस्थानों के प्रमुख चिकित्सक।

इन ओपन प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों से संवाद

• फेसबुक (www-facebook-com/AshokGehlot-Rajasthan)
• यूट्यूब (www-youtube-com/user/GehlotAshok)
• ई-मित्र प्लस
• वीडियो वॉल
• वेबकास्ट
• रीजनल टीवी चैनल्स

कार्यक्रम की रूपरेखा

विख्यात चिकित्सक चर्चा के दौरान आमजन को कोरोना महामारी के बचाव व सावधानी के लिए जरूरी उपायों के बारे में बताएंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित विशिष्ट जन

सांसद, विधायक, सभी संभागीय आयुक्त, कलक्टर्स, नगर निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, नगर निकायों के नेता प्रतिपक्ष, पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं कार्मिक।

यहां से देख व सुन सकेंगे आमंत्रित गणमान्य

• जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट का वीसी रूम
• पंचायत समिति स्तर पर स्थित राजीव सेवा केंद्र
• ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित ई-मित्र प्लस कियोस्क

टारगेट ऑडियंस

शहरी क्षेत्र के साथ ग्राम पंचायत स्तर तक के हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS