मोदी सरकार द्वारा इसरो वैज्ञानिकों की वेतन कटौती की खबर झूठी !
इसरो के वैज्ञानिकों के 7 वें वेतन आयोग के वेतन के अनुसार इंजीनियर्स और स्टाफ का वेतन 3 गुना से 4 गुना तक बढ़ाया गया है।पूर्व में 1996 से प्रोत्साहन राशि रु.10000 -20000 लागू किए गए थे। 5 वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और लाभ में विसंगति को सुधारा गया था जिसका वर्तमान वेतन श्रृंखला से कोई लेना देना नहीं है । इसरो के चंद्रयान मिशन के लैंडर विक्रम के संपर्क टूटने के बाद सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों में इस तरह की झूठी खबरे आ रही थी कि मोदी सरकार ने इसरो के वैज्ञानिकों के वेतन में कटौती कर दी है। जबकि ये बात सिरे से जूठी निकली और सातवे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन पहले ही बढ़ाया जा चूका है।