उदयपुर में कोरोना से मृत्यु की फेक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल,CMHO ने किया खण्डन !
उदयपुर में कोरोना से मृत्यु होने पर राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान के लिए CMHO उदयपुर के नाम से एक फेक लिस्ट वायरल हो रही है। इस लिस्ट में देखने पर एक ही नाम तीन बार आ रहा है। इसे लेकर उदयपुर CMHO डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट उसे उदयपुर CMHO ऑफिस से जारी नहीं किया गया है। अतः इस लिस्ट पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।
कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजन सम्बंधित BCMO को एप्लीकेशन दे सकते है और शहर में नोडल ऑफिसर डॉ एस.एल.बामणिया को UPHC भूपालपुरा में जाकर एप्लीकेशन दे सकते है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en