"फेयर एंड लवली" बन गई "ग्लो एंड लवली" !
वैश्विक उपभोक्ता दिग्गज यूनिलीवर की भारतीय शाखा ने गुरुवार को कहा कि उसकी बहुप्रचारित त्वचा क्रीम 'फेयर एंड लवली' को अब 'ग्लो एंड लवली' के रूप में जाना जाएगा।
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कहा कि पुरुषों के लिए इसकी स्किन क्रीम को 'ग्लो एंड हैंडसम' कहा जाएगा। इसकी घोषणा के एक हफ्ते बाद इसकी स्किन लाइटनिंग क्रीम का नाम बदल दिया जाएगा ।
दक्षिण एशिया में त्वचा के सौंदर्य प्रसाधनों का बहुत बड़ा बाजार है लेकिन ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के मद्देनजर , उनके प्रचार पर सवाल उठाए जा रहे हैं ,जिससे मार्केटिंग और ब्रांड पॉलिसीस में परिवर्तन आ रहा है।
25 जून को हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कहा कि वह ब्रांड में 'फेयर' शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर देगा, यह कहते हुए कि क्रीम के लिए नया नाम नियामक मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
यूनिलीवर का "फेयर एंड लवली" ब्रांड दक्षिण एशिया में बाजार पर हावी है।भारत में, "फेयर एंड लवली" के लिए सबसे बड़ा बाजार है जिसे लंबे समय से अग्रणी बॉलीवुड हस्तियों और साथ ही अन्य युवाओं के आइकन द्वारा विभिन्न मीडिया माध्यम से प्रचार किया गया है।