फेसबुक ने बंद करने के बाद फिर खोला किसान एकता मोर्चा का पेज
किसान आंदोलन को सोशल मीडिया पर भी आगे बढ़ाने के लिए कुछ दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर किसान एकता मोर्चा नाम से अकाउंट बनाया था। कुछ ही दिन में इस अकाउंट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हो गए। यही नहीं कई अकाउंट पर लोगों की पहुंच 12 लाख पार कर गई थी।
नए कृषि कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन के संबंध में आधिकारिक सूचना के प्रसार के लिए किसान एकता मोर्चा नाम से एक ट्विटर अकाउंट बना और किसान आंदोलन के संबंध में किसान एकता मोर्चा नाम से फेसबुक पेज भी बनाया गया। इसके कुछ दिनों बाद आरोप लगा कि फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज को अनपब्लिश कर दिया यानि फेसबुक से हटा दिया है।
इसके बाद किसान एकता मोर्चा ने ट्वीट कर आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि फेसबुक ने पेज को अनपब्लिश किया है। किसान एकता मंच ने ट्वीट कर कहा है कि जब लोग आवाज उठाते हैं, वे यही कर सकते हैं।
विवाद के बढ़ने पर कुछ घंटे बाद फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज को फिर से पब्लिश कर दिया। फेसबुक की ओर से बयान जारी कर किसान एकता मोर्चा का पेज चालू किए जाने की जानकारी भी दी गयी। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि हमने किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/kisanektamorcha को फिर से चालू कर दिया है। फेसबुक के प्रवक्ता ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।


https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.