थैंक्सगिविंग डे पर फेसबुक और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद,मेजर फाल्ट आया !
थैंक्सगिविंग आउटेज के बीच फेसबुक ने काम करना बंद कर दिया है।उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम नहीं चल रहा है ,जिसका स्वामित्व फेसबुक कंपनी के पास है।वही व्हाट्सएप, जिसका स्वामित्व उसी कंपनी के पास है, प्रभावित नहीं हुआ है और अभी भी चल रहा है।
वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, लोगों की भारी संख्या में समस्या की शिकायत की गई। इस मुद्दे को दुनिया भर में देखा गया था, लेकिन हर कोई प्रभावित नहीं हुआ। लेकिन मैं खुद अभी भी फेसबुक पर पोस्ट नहीं कर पा रहा हूँ और शायद अभी आप भी इस समस्या से जूझ रहे होंगे।