कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद,जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों को दिया दायित्व !
उदयपुर, 11 अप्रैल/ उदयपुर में कोरोना संक्रमण पर लगाम के लिए प्रतिबद्ध प्रशासन ने अब सभी तरह के उपाय अमल में लाने प्रारम्भ कर दिए है। इस कार्य मे अब जिला स्तर से लगा कर ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों को दायित्व दिए जा रहे है।
इसी श्रृंखला में कलक्टर चेतन देवड़ा ने ज़िल में जेईटी और एसीटी दलों का गठन करते हुए सभी दलों को 19 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है और इन्हें कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना कराने को पाबंद किया है।
कलक्टर देवड़ा ने बताया कि जेईटी दल में जिले भर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। ये 12 दल संयुक्त प्रवर्तन दल (JET) है जिनमें उपखंड स्तर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। इन जेईटी के सहयोग के लिए 652 ग्राम पंचायतों में एसीटी दल बनाए गए हैं। एसीटी ग्राम पंचायत स्तर पर है जिसका पूरा नाम एन्टी कोविड टीम है। इस एसीटी में संबंधित पंचायत के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और बीट कांस्टेबल को शामिल करते हुए इन्हें कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk