सुरजपोल और घण्टाघर थाने को छोड़ शेष थाना क्षेत्रों से हटाया कंटैंटमेंट एरिया !
उदयपुर में कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए प्रशासन ने दिनांक 3 मई 2020 और संशोधित आदेश दिनांक 8 मई 2020 को उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित कर दिया था। इसमें औद्योगिक क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया था।
इसके बाद दिनांक 22 मई 2020 को चार थाना क्षेत्रों सवीना, प्रतापनगर, गोवर्धन विलास एवं सुखेर को कंटेनमेंट एरिया से हटाकर शेष नगर निगम क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया घोषित कर रखा था ।
इस संबंध में दिनांक 29 मई 2020 को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक में उक्त आदेश की समीक्षा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि थाना क्षेत्र सूरजपोल एवं थाना क्षेत्र घंटाघर में दिनांक 6 जून 2020 तक कंटेनमेंट एरिया यथावत रखा जाए और शेष थाना क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले अधिक नहीं पाए जाने एवं पूर्व में आए व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाने से कंटेंटमेंट एरिया हटाया जाना उचित होगा।
इस प्रकार सूरजपोल एवं घंटाघर थाना क्षेत्र मैं दिनांक 6 जून 2020 तक कंटेंटमेंट एरिया यथावत रखा गया है और नगर निगम उदयपुर के शेष थाना क्षेत्रों में कंटेंटमेंट एरिया हटा दिया गया है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.