अगर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी तो हम कुछ नहीं कर पाएंगे,लोगों के हाथ में इसका इलाज है -अशोक गहलोत
राजस्थान में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' एवं 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के फ्री वेक्सीनेशन का शुभारम्भ हुआ। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिरंजीवी बीमा योजना के शुभांरभ के मौके पर कोरोना के बढ़ते केसेस को लेकर चिंता जताई और भावुक होते हुए कहा कि अगर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी तो हम कुछ नहीं कर पाएंगे। इलाज हम करेंगे लेकिन कोरोना संक्रमितों संख्या को रोकना जनता का काम है। प्रदेश की सात करोड़ जनता है। सात करोड़ जनता तक न कोई मंत्री पहुंच सकता है, न विधायक पहुंच सकता है, न सरकार पहुंच सकती है। किसी के पास इसका कोई इलाज नहीं है। केवल लोगों के हाथ में इसका इलाज है।
आगे सीएम ने कहा कि मैं अगर पूरा बजट भी इसमें झोंक दूं तो भी कुछ नहीं हो सकता। सरकार के कामों और व्यवस्था के बावजूद कोई मरे, यह मुझे सहन नहीं होगा।
इससे पहले अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना की इस भयावह दूसरी वेव के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिन्ता लगी रहेगी। इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की चैन को तोड़ना जरूरी है जो शादी में आने वाली भीड़ से संभव नहीं होगा।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk