Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर नगर निगम कार्यालय में अग्रिम आदेश तक आमजन का प्रवेश बंद!

clean-udaipur उदयपुर नगर निगम कार्यालय में अग्रिम आदेश तक आमजन का प्रवेश बंद!
News Agency India October 01, 2020 10:49 AM IST

उदयपुर नगर निगम कार्यालय में अग्रिम आदेश तक आमजन का प्रवेश बंद!

उदयपुर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता चला जा रहा है।ऐसे में भी उदयपुर नगर निगम कार्यालय में आम लोगों को तांता बना रहता है और बेवजह ही कार्यालय में भीड़ बनी रहती है।पहले भी उदयपुर नगर निगम के कई कर्मचारी और पार्षद कोरोना पॉजिटिव भी हो चुके है। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त कमर चौधरी ने आम लोगों का नगर निगम कार्यालय में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वहीं नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी के अनुसार उदयपुर शहर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद कई लोग बिना किसी विशेष कारण नगर निगम में उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। कई कार्यों में प्रार्थी का उपस्थित रहना आवश्यक नहीं होता है,फिर भी लोग उदयपुर निगम कार्यालय में आते हैं, इसलिए बिना किसी विशेष कारण लोगों के प्रवेश पर अग्रिम आदेश तक निगम में प्रवेश के लिए प्रतिबंध लगाया है।


साथ ही उदयपुर नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक ने उदयपुर वासियों से अपील की है कि बिना किसी विशेष कार्य के घरों से बाहर नहीं निकलने से लोगों को बचना चाहिए। साथ ही जहां पर भीड़भाड़ ज्यादा हो,वहाँ पर कम से कम जाना चाहिए।राजस्थान सरकार द्वारा बार-बार आप सभी की सुरक्षा हेतु निवेदन किया जा रहा है कि अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें एवं निकलते समय मास्क का प्रयोग करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोएं एवं उचित दूरी बनाए रखें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त कमर चौधरी आदेश जारी किया है जिसके अनुसार वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जन सुरक्षा के लिए नगर निगम कार्यालय में राजकीय कार्य हेतु आमजन की किसी भी प्रकार की समस्या/ शिकायत के लिए निगम मुख्य द्वार पर स्थित आवक जावक कक्ष पर प्रार्थना पत्र दे सकते है। अति आवश्यक कार्यों के लिए ही आमजन नगर निगम उदयपुर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।


इसके साथ ही आयुक्त ने ये भी कहा है कि निगम द्वारा सभी कार्य तय समय में संपूर्ण किए जा रहे हैं, फिर भी यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत किया सुझाव हो तो आप पत्र लिख नगर निगम मुख्य द्वार पर स्थित आवक जावक शाखा में दे सकते हैं।लोगों को बिना किसी कार्य के निगम कार्यालय में आकर अपने स्वयं को व अपने परिवार को संकट में नही डालना चाहिए।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS