सूरजपोल चौराहे पर अतिक्रमण है जाम का कारण,पेड़ पौधे है जरूरत सीमेंट के जंगल की !
उदयपुर सूरजपोल चौराहे पर जाम लगना आम हो गया है। सभी मिलकर सूरजपोल चौराहे के नए निर्माण को दोष दे रहे है। सूरजपोल चौराहे पर ट्रैफिक का अस्त व्यस्त होना किसी को पसंद नही है । लोग स्मार्ट सिटी के सूरजपोल चौराहे के नव निर्माण को गरिया रहे है लेकिन स्मार्ट सिटी उदयपुर ने एक अच्छी समझ के साथ इस चौराहे के काया कल्प की सोची। योजना और डिज़ाइन बनाकर उदयपुर के सभी विभागों के समन्वय और अनुमति के बाद इस सूरजपोल चौराहे का नवनिर्माण शुरू हुआ।
शहर का सबसे मुख्य चौराहा सुंदरता के साथ ग्रीन स्पेस भी लोगों को शुद्ध हवा पहुँचा सके,इस कारण चौराहे को इस तरह डिज़ाइन किया गया कि हेरिटेज के साथ फ़व्वारे सुंदरता को बढ़ा सकें। साथ ही पेड़ पौधे तेज़ गर्मी में तापमान कम करने के साथ ऑक्सिजन लेवल बढ़ा सकें।
पूरा उदयपुर शहर कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है। कभी गर्मियों के दिनों में आप भट्टी की तरह तपते चौराहों पर नज़र घुमाइयेगा तब कही जाकर आपको ग्रीन जोन और चौराहों पर पेड़ पौधों की जरूरत महसूस होगी। जयपुर सहित देश के मुख्य नगरों में इस तरह के चौराहे ग्रीन होने के कारण ही खूबसूरत नजर आ रहे है और सड़को पर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के साथ तेज़ गर्मी में सुकून देते है।
अब जाम के कारणों पर गौर किया जाय। दरअसल चौराहे पर अतिक्रमण ही इतना है कि गाड़ियो को चलने के 80 फ़ीट के बजाय मात्र 30 फ़ीट जगह मिल पाती है क्योंकि शहर के सबसे मुख्य चौराहे सूरजपोल पर फलों के ठेलों वाले के हुजूम खड़े रहते है। दुकानों के आगे 10 फ़ीट तक सीधे सड़क कब्जे में नज़र आती है।आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस चौराहे पर कार्नर पर एक होटल वाला अपनी होटल के ठीक नीचे फूटपाथ पर अपने ग्राहकों की गाड़ियों को पार्क करवाता है। वही सामने की ओर गन्ने के रस वाले के बाहर ग्राहक अपने दुपहिया को खड़ा कर सड़क पर बेवज़ह जाम पैदा करते है।
ये काहे कि स्मार्ट सिटी है जहाँ ऑफिस के सबसे पास का चौराहा ही अतिक्रमित है और इस चौराहे पर कहीं भी डीज़ल ऑटो वाले रोक कर सवारी उतारते चढ़ाते आप आसानी से देख सकते है। ऑटो वाले जाम के सबसे बड़े कारणों में से एक है। सूरजपोल पर लगते जाम के पीछे यातायात विभाग के कर्मचारियों की ढिलाई है जिसे वे केवल एक ओर साइड में खड़े होकर दिखाते है गोया चौराहा केवल एक ही सड़क से निकल रहा हो। नतीजा सामने आता है कि पूरे चौराहे पर ऑटो वाले मर्जी आये जहाँ ऑटो लेकर सवारी भरते है और चौराहे पर ही इन्होंने अवैध ऑटो स्टैंड बना लिए है और सड़क रोक कर ये यातायात को धता बताते है।
कहीं न कहीं सूरजपोल चौराहे पर यातायात पुलिस को संजीदा होने की जरुरत है वही नगर निगम को चौराहे से अतिक्रमण हटाने की। दोनों विभागों के
वहीं चौराहे पर लगे अनुपयोगी ट्रैफिक सिग्नल और लाइट्स के खंभे भी सड़क को संकरा बना रहे। वहीँ उदयपुर होटल के सामने भी अनुपयोगी खंभो ने सड़क को संकरा बना दिया है।अगर सूरजपोल चौराहे से अतिक्रमण हट जाए,अनुपयोगी खंबे हट जाए और सड़क किनारों तक चौड़ी कर दी जाए तो जाम की समस्या भी खत्म हो जाये और चौराहा खूबसूरत भी हो जाये।
आप यहाँ दिए गए फ़ोटो से अनुमान लगा लेंगे कि सूरजपोल पर कहाँ सुधार की जरूरत है ?