Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / बिजली मित्र एप व वेब पोर्टल के माध्यम से भी बिजली शिकायतों का पंजीकरण करा सकेंगे विद्युत उपभोक्ता

clean-udaipur बिजली मित्र एप व वेब पोर्टल के माध्यम से भी बिजली शिकायतों का पंजीकरण करा सकेंगे विद्युत उपभोक्ता
News Agency India October 01, 2021 08:48 AM IST

बिजली मित्र एप व वेब पोर्टल के माध्यम से भी बिजली शिकायतों का पंजीकरण करा सकेंगे विद्युत उपभोक्ता

जयपुर, 2 अक्टूबर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकृत समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक नवीन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन शहरों व गांवों के संग अभियान के दौरान बिजली मित्र एप एवं जयपुर डिस्कॉम के वेब पोर्टल पर विद्युत समस्याओं के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ता 3 तरह से अपनी विद्युत समस्याओं का पंजीकरण करवा कर उनका समाधान करवा सकते हैं। पहला जयपुर डिस्कॉम के बिजली बिजली मित्र एप पर, दूसरा जयपुर डिस्कॉम के वेब पोर्टल पर व तीसरा शिविर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर विद्युत शिकायतों का पंजीकरण व उनका निस्तारण करवाया जा सकता है।

अरोड़ा ने बताया कि जो उपभोक्ता बिजली समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं उनको बिजली मित्र एप एवं जयपुर डिस्कॉम के वेब पोर्टल www.energy.rajasthan.gov.org/jvvnl पर यह सुविधा उपलब्ध है। जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं व गैर उपभोक्ताओं से अपील की है की वे गूगल प्ले स्टोर से बिजली मित्र एप को डाउनलोड कर नए विद्युत कनेक्शन, ऑनलाइन बिल प्राप्त करना व भुगतान करने की सुविधा, पूर्व के उपभोग व भुगतान की जानकारी और विद्युत आपूर्ति में व्यवधान व बिल संबंधी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS