धरियावाद विधान सभा क्षेत्र के विद्यालयों में प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के प्रयास- शिक्षा राज्यमंत्री
जयपुर, 12 फरवरी। शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि धारियावाद विधानसभा क्षेत्र में प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के प्रयास किये जायेंगे।
डॉ. गर्ग ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि यह सही है कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र धरियावाद में प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं के पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे 3560 पदों पर पदोनत्ति होने एवं 5 हजार राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं की काउन्सलिंग पूरी होने पर इन रिक्त पदों को भरने के प्रयास किये जायेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के 5-6 दूरस्थ जिले जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, जालौर आदि में भर्ती के दौरान कोई भी अभ्यर्थी आसानी से इनका विकल्प नहीं भरता है, जिसके कारण इन जिलाें में हमेशा पद खाली रह जाते हैं। उन्होेंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इन जिलों में भी सभी पद शत-प्रतिशत भरे जायें इस पर विचार किया जायेगा।
इससे पहले विधायक गौतम लाल के मूल प्रश्न के जवाब में शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि प्रधानाचार्य का पद शतप्रतिशत पदोन्नति का पद है तथा व्याख्याता स्कूल शिक्षा का पद 50 प्रतिशत सीधी भर्ती एवं 50 प्रतिशत पदोन्नति का पद है। प्रधानाचार्य एवं व्याख्याता के रिक्त पदों को विभागीय पदोन्नति समिति एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के माध्यम से चयनित आशार्थी उपलब्ध करवाए जाने पर ही भरा जा सकेगा।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk