Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते प्रभाव पर शिक्षा विभाग सतर्क,अभिभावकों और शिक्षकों हेतु जारी की एडवाइजरी

clean-udaipur बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते प्रभाव पर शिक्षा विभाग सतर्क,अभिभावकों और शिक्षकों हेतु जारी की एडवाइजरी
News Agency India September 02, 2021 01:13 AM IST

बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते प्रभाव पर शिक्षा विभाग सतर्क,अभिभावकों और शिक्षकों हेतु जारी की एडवाइजरी

जयपुर, 18 सितम्बर। प्रौद्योगिकी के इस युग में ऑनलाइन गेमिंग बच्चों में बहुत लोक्रप्रिय है। कोविड महामारी के कारण स्कूलों के बंद होने से बच्चों में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है जिसकी वजह से बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग का चलन भी तेजी से बढ़ा है। ये ऑनलाइन गेम बच्चों को आसानी से उपलब्ध हैं तथा इंटरनेट पर कंप्यूटर, टेबलेट और मोबाइल आदि डिवाइस के जरिये खेले जाते हैं।

इन खेलों को इस तरह से डिजाइन किया गया है की वे खिलाड़ी को आगे खेलने के लिए जुनून की हद तक उत्साहित करते है। यही कारण है कि खिलाड़ी इसकी लत के शिकार हो जाते हैं और अतंतरू गेमिंग डिसऑर्डर से ग्रस्त हो जाते हैं जिसकी वजह से बच्चे का शैक्षिक और सामाजिक जीवन प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है।

बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग से बढ़ रहे नकारात्मक प्रभाव की रोकथाम व माता पिता एवं शिक्षकों को इस संबंध में जागरूक करने हेतु राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा एक पृष्टिय सलाह जारी की गई है जिसमें ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों पर काबू पाने के प्रभावी तरीके बताए गए हैं।

इस एडवाइजरी में अभिभावकों एवं शिक्षकों को बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग की व्यसनलिप्तता से बचाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसका बिंदुवार विवरण है। श्रीमती सना सिद्दकी ने यह एक पृष्टिय सलाह प्रदेश के समस्त अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों तक पहुंचाने हेतु सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और पदेन जिला परियोजना समन्वयकों को दिशा निर्देश जारी किए।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS