Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / NCP नेता प्रफुल्ल पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने एविएशन घोटाले में समन भेजा !

clean-udaipur NCP नेता प्रफुल्ल पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने एविएशन घोटाले में समन भेजा !
News Agency India June 01, 2019 10:27 PM IST

NCP नेता प्रफुल्ल पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने एविएशन घोटाले में समन भेजा !

एनसीपी नेता प्रफुल पटेल को एविएशन घोटाले में ईडी ने समन भेज कर उन्हें 6 जून को सुबह साढ़े 11 बजे बजे तक ईडी के सामने पेश होने को कहा है। अभी हाल ही में एविएशन घोटाले को लेकर जो चार्जशीट पेश हुई थी उसमें प्रफुल्ल पटेल का भी नाम था। जिसमें कहा गया था कि प्रफुल्ल पटेल ने बिचौलिए दीपक तलवार को विशेष छूट दी हुई थी और दीपक तलवार प्रफुल्ल पटेल का करीबी दोस्त है। ये मामला एयर इंडिया के घाटे में जाने को लेकर है। पूर्व की इंडियन एयरलाइंस (आईएएल) द्वारा फरवरी 2006 में विमान के अधिग्रहण के बारे में नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने 17 अगस्त, 2011 ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि आईएएल ने अनुमानित 8,399.60 करोड़ रुपये की लागत से 43 विमानों (सीएफएम इंजिन के साथ) की खरीद के लिए एयरबस से करार किया था।

दूसरी तरफ, समन के बाद राकांपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करके खुशी होगी ताकि एजेंसी विमानन इंडस्ट्री की ‘‘जटिलताओं'' को समझ सके। कथित तौर पर एयर इंडिया ने शुरुआत में सिर्फ 24 विमान खरीदने की योजना बनाई थी और इंडियन एयरलाइंस ने 43 विमान. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2017 में अपने एफआईआर में जिक्र किया है कि इस प्रकार की महत्वाकांक्षी खरीद के ऑर्डर आवश्यकताओं का अध्ययन, आवश्यक पारदर्शिता के बिना दिए गए, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। तलवार को 30 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया था।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS