05 नवंबर 2022 : झारखंड में आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को झारखंड के दो विधायकों के घर छापेमारी अभियान को अंजाम दिया। इस छापेमारी को लेकर विवाद सामने आया है। दरअसल विधायक प्रदीप यादव और एमएलए अनूप सिंह के घर जिन दो गाड़ियों से ED के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे थे, उनमें से एक की गाड़ी पर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था। इसके बाद आनन-फानन में गाड़ी पर से भाजपा का स्टीकर हटाया गया।
इस मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से बीजेपी पर हमला बोलते हुए पलामू की सभा में कहा है कि इन लोगों को डूब मरना चाहिए। सोरेन ने पूछा कि किसी भी एजेंसी की नोटिस या गिरफ़्तारी केवल विपक्ष के नेताओं की ही क्यों होती है?
साथ ही इसके बाद ट्विटर पर उनके आधिकारिक एकाउंट से ट्वीट कर उन्होंने कहा -झारखण्ड में IT विभाग का पदाधिकारी भाजपा की गाड़ी में छापा मारने जाता है। यह लोग अपना मुँह काला करके घूम रहे हैं और दूसरों को नैतिकता सीखा रहे हैं। शर्म आनी चाहिए इन्हें। संवैधानिक संस्थाओं का चोला पहन कर यह लोग जनादेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी सामंतवादी लोगों को पहचान कर रखिये।
झारखण्ड में IT विभाग का पदाधिकारी भाजपा की गाड़ी में छापा मारने जाता है। यह लोग अपना मुँह काला करके घूम रहे हैं और दूसरों को नैतिकता सीखा रहे हैं। शर्म आनी चाहिए इन्हें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 4, 2022
संवैधानिक संस्थाओं का चोला पहन कर यह लोग जनादेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी सामंतवादी लोगों को पहचान कर रखिये। pic.twitter.com/bb7EfRrbaP
आपको बताते चले कि अनूप सिंह और प्रदीप यादव कांग्रेस के विधायक हैं। इन दोनों से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बेरमो विधायक अनूप सिंह और नेता शिवशंकर यादव के ठिकानों पर गुरुवार सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची और छापेमारी शुरू की। बिहार और झारखंड की ईडी की टीमों ने गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित ठिकाने पर ये छापेमारी की।