चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा !
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आसनसोल के जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय पुलिस से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा ।बाबुल सुप्रियो के खिलाफ आरोप है कि वो आसनसोल के बूथ 199 में जबरन घुसे। इसके बाद बाबुल ने निर्वाचन अधिकारियों को धमकाया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को FIR दर्ज करने को कह दिया है।