चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 48 घंटो में मांगा जवाब !
राहुल गांधी ने चुनावी रैली दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल में 23 अप्रैल को विवादित बयान दिया था । बयान में PM नरेंद्र मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी करी गयी थी।राहुल गांधी ने शहडोल में 23 अप्रैल को कहा था कि नरेन्द्र मोदी ऐसा कानून लाए हैं जिससे आदिवासियों को गोली मारी जा सकेगी। आदिवासियों से जंगल,जमीन जल लेकर गोली तक मारी जा सकेगी।
बीजेपी ने इसकी शिकायत आयोग से की थीं। आयोग ने मध्यप्रदेश के सीईओ से इस बाबत भाषण की रिकॉर्डिंग और लिखित प्रति भी मंगाई थी।