उदयपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ई-लॉटरी आज !
उदयपुर, 28 अक्टूबर : नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ई लॉटरी से फ्लेट्स का आवंटन गुरुवार 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चित्रकूट नगर स्थित न्यास सामुदायिक भवन में किया जायेगा।

न्यास सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2016 में प्राप्त ऑनलाईन 4 हजार 929 आवेदनों में से शेष रहे 3818 ऑनलाईन आवेदनों हेतु पन्नाधाय नगर, दक्षिण विस्तार योजना, डांगियों की पंचोली एवं राजस्व ग्राम उमरड़ा में निर्माणाधीन 1011 ईडब्ल्यूएस (जी$3) फ्लेट्स का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के 1011 फ्लेट्स में विकलांग वर्ग हेतु 4, अनुसूचित जाति वर्ग हेतु 91, अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु 61 एवं सामान्य वर्ग हेतु 855 फ्लेट्स की ई-लॉटरी निकाली जायेगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk