उदयपुर बदलाव :डा. मंजू को उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी सीईओ की जिम्मेदारी !
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी डा. मंजू को उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ की जिम्मेदारी दी गयी है । डा. मंजू में उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी में सीईओ के पद पर पहली महिला अधिकारी होगी। जिला कलक्टर आनंदी द्वारा शुक्रवार को निकाले एक आदेश में उनको यह जिम्मेदारी दी गयी है। डा. मंजू इससे पहले सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रेक) के पद पर तैनात थी और इन्हे सीईओ स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वे इससे पहले वल्लभनगर, गिर्वा में रह चुकी है और साथ ही प्रशिक्षण अवधि में भी उदयपुर में कार्यरत रही है ।
इससे पहले भी स्मार्ट सिटी उदयपुर, राजस्थान सरकार द्वारा उपेक्षा का शिकार रहा है और कोई परमानेंट सीईओ स्मार्ट सिटी सरकार द्वारा आज तक नहीं लगाया गया है। ऐसे में दो दो कार्यभार सँभालने पर किसी भी विभाग का भला नहीं हो पाता। पता नहीं क्यों राजस्थान सरकार नियमित तौर पर स्मार्ट सिटी का सीईओ के पद पर कोई स्थायी अधिकारी लगाना चाहती है।
उदयपुर और जोधपुर के नेताओं की'लड़ाई में उदयपुर के मुख्य पदों पर अब भी अस्थायी स्मार्ट सिटी सीईओ का लगाना राजनीतिक वैमनस्य को दिखाता है। इससे पहले स्मार्ट सिटी का पद अतिरिक्त रूप से उदयपुर जिला परिषद के सीईओ आईएएस कमर चौधरी के पास था लेकिन उनका जोधपुर जिला परिषद में स्थानातंरण हो गया। स्मार्ट सिटी सीईओ के पद से तो चौधरी रिलीव हो गए लेकिन उनको जिला परिषद से अभी रिलीव नहीं किया गया है। उधर शुक्रवार को ही स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार आरएएस अधिकारी प्रदीप सिंह सांगावत ने संभाल लिया है ।