वीडियो : दूध तलाई का किनारा धँस कर गिरा पानी में ,हादसे का अंदेशा !
दूध तलाई मार्ग पर मुष्टिक हनुमान के आगे लगभग 40 फ़ीट के आसपास का झील का किनारा और दीवार टूट कर झील में जा गिरी है। इसके साथ ही बंसिया तक टूट गयी है। नगर निगम वैसे ही पर्यटन सीजन में दूध तलाई पर न तो रोड दुरुस्त करवा पाया और न ही लाइट्स व्यवस्था सही करवा पाया। पूरे पर्यटन सीजन के दौरान दूध तलाई पर गन्दगी का अम्बार लगा रहा।
चूँकि यहाँ कोई सीवर लाइन नहीं पड रही इसलिए सडक को तो सुधारा जा सकता था लेकिन उदयपुर नगर निगम समेत जिम्मेदार स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही ने उदयपुर का नाम पर्यटकों के सामने खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वैसे भी प्रशासन को न तो झीलों की फ़िक्र है न झीलों के रिसाव की।