दूध तलाई की खबर ली प्रशासन ने ,फव्वारे सहित कुछ लाइट्स हुई दुरुस्त !
उदयपुर नगर निगम में एक विभाग ऐसा भी है जो चुपचाप अच्छे काम करता चला जाता है हालाँकि संसाधनों और मानव शक्ति के अभाव इस विभाग में भी है। जी हाँ ! उदयपुर नगर निगम का विध्युत विभाग काफी अरसो से अच्छा काम भी करता आ रहा है हालाँकि उसके काम अन्य विभागों के घटिया कामों के आगे छुप जाता है। ऐसा नहीं है कि स्वतः ही विध्युत विभाग स्व संज्ञान लेकर काम करता है लेकिन इस विभाग की खास बात ये है कि अगर आप इन्हे रोड लाइट बंद होने की शिकायत करते है तो देर सवेर ये विभाग शिकायतों को दुरुस्त जरूर करता है।
फिलहाल दूध तलाई पर 80 % से ज्यादा लाइट्स पिछले कई महीनों से बंद थी। न्यूज़एजेंसीइंडिया की टीम ने पर्यटन सीजन को देखते हुए और क्षेत्रवासियों की इस अँधेरे वाली समस्या को नगर निगम उदयपुर के विध्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रितेश पाटीदार और हरक लाल जी को बताया। धीरे धीरे नगर निगम उदयपुर के कर्मचारियों ने दूध तलाई और फतहसागर की काफी सारी बंद पड़ी लाइट्स को दुरुस्त किया है।
हालाँकि एक गलती यहाँ ये हो गयी है कि मुख्य मार्ग पर ही सिर्फ 12 वॉट की लाइट्स लगा दी गयी है जो ऊंट के मुँह में ज़ीरे के समान है लेकिन अँधेरे से तो कम रौशनी ही भली है। बरहाल गार्डन के फ़व्वारे ,बहुत सारी लाइट्स के साथ म्यूजिकल फव्वारा दम तोड़ रहा है और उदयपुर नगर निगम से आशा की जाती है कि दूध तलाई जैसे पर्यटक स्थल पर वो टॉयलेट उपलब्ध करवाए ,टूटी रोड दुरुस्त करवाए और बंद पडी लाइट्स दुरुस्त करवाए।