Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्राप्त योगदान सीएसआर व्यय माना जायेगा !

clean-udaipur कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्राप्त योगदान सीएसआर व्यय माना जायेगा !
News Agency India May 23, 2020 05:18 AM IST

कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्राप्त योगदान सीएसआर व्यय माना जायेगा !

जयपुर, 22 मई : राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु खोले गए खाते में कम्पनियों एवं संगठनों द्वारा दी जाने वाली अंशदान की राशि को कॉरपॉरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी सीएसआर व्यय के रूप में योग्य माना है।

एसडीएमए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इसके लिए बनाये गये प्राधिकरण के नए बैंक खाते का नाम RSDMA CSR COVID 19 तथा खाता संख्या 39343146577 है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सचिवालय स्थित शाखा का आई एफ एस सी कोड SBIN0031031है। उन्होंने बताया कि कम्पनी एवं संगठन इस खाते में अपने अंशदान की राशि जमा करा सकते हैं।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS