Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / डीएलएसए मेट्रो-II, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन का 2 माह का सघन जांच अभियान रालसा फॉर रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0" का शुभारंभ, बसों का सघन निरीक्षण

डीएलएसए मेट्रो-II, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन का 2 माह का सघन जांच अभियान  रालसा फॉर रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0" का शुभारंभ,  बसों का सघन निरीक्षण
Dinesh Bhatt November 16, 2026 08:42 PM IST
जयपुर, 16 नवंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा  के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा आमजन की सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों में वैधानिक सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार से 2 माह के विशेष राज्यव्यापी अभियान "रालसा फॉर रोड सेफ्टी कैंपेन" का शुभारंभ किया गया। 2 माह का यह अभियान 15 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। 
 
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव, पल्लवी शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोबाइल मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिरोहीवाल, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा जयपुर महानगर द्वितीय क्षेत्र के 14 नंबर रोड एरिया पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्लीपर कोच, लग्जरी यात्री बसों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में संचालित सिटी बसों और मिनी बसों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।
 
संयुक्त टीम द्वारा वैधानिक दस्तावेज एवं फिटनेस, वाहनों के वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा एवं प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्रों की जांच की गई। सुरक्षा उपकरण एवं आपातकालीन व्यवस्था, बसों में अग्निशमन यंत्रों  की उपलब्धता व कार्यशीलता, आपातकालीन निकास द्वार  की सुगमता तथा किसी भी प्रकार के अनधिकृत ढांचागत बदलाव की जांच की गई। स्पीड गवर्नर की जांच, सिटी एवं मिनी बसों में निर्धारित गति नियंत्रक उपकरण लगे होने और उनके सुचारू रूप से कार्य करने का भौतिक सत्यापन किया गया।
 
यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में शिकायत पेटी की उपलब्धता देखी गई तथा सभी बसों के अंदर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 9928900900 (हिंदी एवं अंग्रेजी संदेश के साथ) चस्पा करवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिन वाहनों में गंभीर सुरक्षा खामियां या वैधानिक दस्तावेजों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार चालान एवं जब्ती की कार्यवाही की गई। वहीं, जिन बसों में शिकायत पेटी या हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित नहीं था, उनके संचालकों को निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से इनकी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए।  
 
श्रीमती पल्लवी शर्मा ने जानकारी दी कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी बस ऑपरेटरों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी वैधानिक मानकों की पालना सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजन से भी आग्रह किया गया है कि बस संचालन, चालक-परिचालक के व्यवहार या सुरक्षा मानकों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा समस्या के समाधान हेतु प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 9928900900 पर निःसंकोच संपर्क करें।   
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS