न्यायपालिका कर रही सामाजिक मदद, न्यायाधीश खुद चौराहो कर रहे फ़ूड पैकेट वितरण का काम!
न्यायपालिका कर रही सामाजिक मदद, न्यायाधीश खुद चौराहो कर रहे फ़ूड पैकेट वितरण का काम!
कोरोना महामारी को लेकर जहां समाज का हर वर्ग वंचितों और गरीबों तक मदद पहुंचा रहा है वही उदयपुर की न्यायपालिका भी इससे अछूती नहीं है।उदयपुर जिले के न्यायाधीशगण ने राशि एकत्रित कर 2500 मजदूरो हेतु फुड पैकेट तैयार करवाए ।इसके साथ ही 200 केम्पर पीने का पानी भी बलीचा चैराहे पर वितरित किया गया ।
उदयपुर के न्यायाधीशगण ने गुजरात एवं महाराष्ट्र से राजस्थान में आने वाले 2500 मजदूरो को फूड पैकेट वितरित किये । आर.एन.टी मेडीकल काॅलेज के डाॅक्टर राजवीर एवं गुड डोट के दीपक परिहार भी समाजसेवी के रूप में सामने आए है।
श्रीमती रिद्धिमा शर्मा अपर जिला सेशन न्यायाधीश उदयपुर द्वारा गुजरात एवं महाराष्ट्र से बलीचा चैराहे से गुजरते हुए 2500 मजदूरो हेतु 8 चरणो में खाने के पैकेट की व्यवस्था करी गयी ।
मोटरसाइकिल और ट्रक, टेंपो,लोडिंग गाड़ियों और बसो में 2500 मजूदरो के साथ 450 बच्चे भी थे, जिन्होने कल रात से कुछ नहीं खाया ना ही पानी तक पिया था।
श्रीमती रिद्धिमा शर्मा अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर को सूचना मिली थी कि गुजरात एवं महाराष्ट्र के फेक्ट्री मालिको द्वारा भगाए गऐ 2500 मजदूर भूखे प्यासे उदयपुर से होकर मारवाड जा रहे है ।
सूचना मिलने पर न्यायाधीश श्रीमती रिद्धिमा शर्मा, न्यायाधीश धीरज शर्मा एवं आर.एन.टी एवं मेडीकल काॅलेेज के डाॅक्टर राजवीर एवं गुड डोट के दीपक परिहार बलीचा चैराहे पर राहत सामग्री लेकर पहुंचें ।
श्रीमती रिद्धिमा शर्मा ने मजदूरो से बातचीत की तो पता लगा कि गुजरात एवं महाराष्ट्र से उदयपुर पहुंचने तक रास्ते में जो भी किराने की दुकान वाले है वह एक लीटर पानी की बोटल के 50 से 60 रूपये लेकर कालाबाजारी कर रहे है । 5 रूपये के बिस्कीट के प्रति पैकेट 10 रूपये तक लिये जाकर कालाबाजारी की जा रही है ।
श्रीमती रिद्धिमा शर्मा ने जानकारी दी कि आज बलीचा चैराहे पर लगभग 2500 मजदूरो को फुड पैकेट वितरित किये गए है । 2500 फुड पैकेट वितरण हेतु उदयपुर जिले के न्यायाधीशगण ने धनराशि एकत्रित करते हुए सहयोग किया । बलीचा चैराहे पर यह फूड पैकेट वितरित करने का आज चौथा दिन था । फुड पैकेट वितरित करने का कार्य नियमित रूप से भामाशाहो के सहयोग से बलीचा चौराहे पर जारी रहेगा ।