राज्य के सभी जिलों में जिला प्रभारी सचिव नियुक्त,करेंगे जिलों का नियमित दौरा
जयपुर, 21 सितम्बर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य के सभी जिलों में जिला प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की है।
आदेश के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती अर्पणा अरोड़ा को अजमेर, जयपुर सम्भागीय आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव को अलवर, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री शिखर अग्रवाल को भरतपुर, आबकारी आयुक्त डॉ. जोगाराम को भीलवाड़ा तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता को बीकानेर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
इसी प्रकार कला, साहित्य, पुरातत्व एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा को बून्दी जिले का, पशुपालन सचिव डॉ. आरूषि अजेय मलिक को बारां, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव श्री नारायण लाल मीणा को बांसवाड़ा, जोधपुर संभागीय आयुक्त श्री राजेश शर्मा को बाड़मेर एवं श्रम, रोजगार, कौशल एवं उद्यमिता सचिव श्री नीरज कुमार पवन को चुरू जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले में अब वाणिज्य कर आयुक्त श्री रवि जैन प्रभारी सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त डूंगरपुर जिले में खेल विभाग के सचिव श्री विकास सीतारामजी भाले, धौलपुर जिले में भरतपुर संभागीय आयुक्त श्री प्रेमचंद बेरवाल, दौसा जिले में प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री ए. राठौड़ तथा श्रीगंगानगर जिले में बीकानेर संभागीय आयुक्त श्री भंवरलाल मेहरा प्रभारी सचिव होंगे।
इसी प्रकार हनुमानगढ़ जिले की प्रभारी सचिव स्टेट हैल्थ एश्यारेन्स एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती अरूणा राजोरिया, झालावाड़ जिले के प्रभारी सचिव कोटा संभागीय आयुक्त श्री कैलाश चंद मीणा, जयपुर जिले के प्रभारी सचिव कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर आत्माराम सावंत, जोधपुर जिले के प्रभारी सचिव जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री नवीन महाजन तथा जालौर जिले के प्रभारी सचिव उद्योग विभाग के सचिव श्री आशुतोष ए.टी. पेडणेकर होंगे।
आदेश के अनुसार झुन्झुनू में श्रीमती मंजू राजपाल, प्रभारी सचिव होंगी। इसी प्रकार जैसलमेर में श्री कृष्ण कांत पाठक, शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, कोटा में श्री राजेश कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग, करौली में श्री अश्विनी भगत, प्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, नागौर में डॉ. वीणा प्रधान, संभागीय आयुक्त, अजमेर, पाली में श्रीमती श्रेया गुहा, प्रमुख शासन सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग, प्रतापगढ़ में श्री नवीन जैन, शासन सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, सीकर में श्री दिनेश कुमार प्रमुख शासन सचिव, सिरोही में श्री पूरण चन्द्र किशन, शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात् विभाग, सवाईमाधोपुर में डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजसमंद में श्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, आयुक्त, देवस्थान विभाग, टोंक में श्री संदीप वर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर तथा उदयपुर में श्री अजिताभ शर्मा, चैयरमेन एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर, जयपुर मैट्रो रेल जिला प्रभारी सचिव होंगे।
आदेश के अनुसार सभी जिलों के प्रभारी सचिव संबंधित जिलों का दौरा कर समीक्षा रिपोर्ट समय-समय पर मुख्यमंत्री कार्यालय व मुख्य सचिव को भिजवाते हुए सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड करेंगे ।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en