Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / प्रभावी तरीके से हो घर-घर औषधि योजना में पौधों का वितरण-प्रमुख शासन सचिव

clean-udaipur प्रभावी तरीके से हो घर-घर औषधि योजना में पौधों का वितरण-प्रमुख शासन सचिव
News Agency India June 02, 2021 09:25 AM IST

प्रभावी तरीके से हो घर-घर औषधि योजना में पौधों का वितरण-प्रमुख शासन सचिव

जयपुर, 26 जून। वन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने घर-घर औषधि योजना के तहत पौध वितरण का कार्य प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरण्य भवन में आयोजित बैठक में योजना के तहत अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा और राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी में मुख्य सचिव की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए मुख्य वन संरक्षकों और उप वन संरक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि गांव और शहरी क्षेत्रों में पौध वितरण के लिए प्रभावशाली व्यवस्था बनाई जाए। वितरण कार्य से जुड़ने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र में संधारित की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी आठ औषधीय पौधों को किट के रूप में दिया जा सकता है। इससे सभी चारों प्रजाति की औषधि पौधे हर घर तक पहुंच सकेंगे।

श्रीमती गुहा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से घर-घर औषधि योजना के क्रियान्वयन को गंभीरतापूर्वक लिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य सचिव निरंजन आर्य की अध्यक्षता में 25 जून को राज्य स्तरीय प्रबोधन समिति की बैठक हुई। 29 जून को मुख्य सचिव की ओर से सभी जिला कलक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रस्तावित है। इसमें घर-घर औषधि योजना के तहत पौध वितरण के एक्शन प्लान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसलिए उप वन संरक्षक संबंधित जिला कलक्टर्स से मिलकर समय रहते अपने-अपने जिले का एक्शन प्लान तैयार कर लें। इस दौरान पौध वितरण के लिए परिवहन के मुद्दे पर श्रीमती गुहा ने स्पष्ट किया कि मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि इस संबंध में जिला कलक्टर की ओर से उक्त व्यवस्था की जाएगी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन-बल प्रमुख) श्रीमती श्रुति शर्मा ने भी मुख्य सचिव की बैठक से पूर्व एक्शन प्लान और योजना से जुड़ी तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन में सभी का सहयोग आवश्यक है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) डॉ. दीप नारायण पाण्डेय ने कहा कि नर्सरी में औषधीय पौधे उगाने से लेकर उनके वितरण और घरों में उन पौधों के उगाने के बाद सार-संभाल तक की व्यवस्था को प्रभावशाली बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य वन संरक्षकों को अपने अधीनस्थ जिलों से नर्सरी में तैयार औषधीय पौधों की सूचना पोर्टल पर उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। डॉ. पाण्डेय ने आंकड़ों की शुद्धता और पौध वितरण की प्रक्रिया को आसान बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योजना में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को वन विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया जाना प्रस्तावित है।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मॉनिटरिंग एंड इवेलुएशन) मुनीश कुमार गर्ग ने नर्सरी में तैयार पौधों की सूचना सोमवार शाम तक भिजवाने के निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर अपलोड करने से पहले उक्त सूचना को मुख्य वन संरक्षक द्वारा चेक कर लिया जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन वर्धन) अरिजीत बनर्जी ने प्रेजेंटेशन के द्वारा प्रत्येक जिले में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यो की रूपरेखा को स्पष्ट किया। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) अरिंदम तोमर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) आनंद मोहन सहित मुख्य वन संरक्षक और उप वन संरक्षक सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS