Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / यूज्ड वॉयल्स का निस्तारण केन्द्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार-डॉ रघुराज सिंह

clean-udaipur यूज्ड वॉयल्स का निस्तारण केन्द्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार-डॉ रघुराज सिंह
News Agency India June 01, 2021 01:35 PM IST

यूज्ड वॉयल्स का निस्तारण केन्द्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार-डॉ रघुराज सिंह

जयपुर, 3 जून। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्णतः पालना की जा रही है। यूज्ड वॉयल्स व बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा है। वैक्सीन का वेस्टेज न्यूनतम करने के प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में केंद्र द्वारा अनुमत 10 प्रतिशत एवं राष्ट्रीय औसत 6 प्रतिशत की तुलना में वैक्सीन का वेस्टेज 18-44 आयु वर्ग में शून्य व 45 से अधिक आयु वर्ग में मात्र 2 प्रतिशत है।

परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉ रघुराज सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी टीकाकरण सत्रों पर यूज्ड व डिस्कार्डेड वॉयल्स का निस्तारण भी पूर्णतया निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किया जा रहा है। कोविड-19 वैक्सीन की वॉयल का उपयोग खोले जाने के मात्र चार घंटे की अवधि में ही किया जा सकता है। प्रत्येक वॉयल में 10 डोज होती है एवं खोलने से निर्धारित 4 घंटे की अवधि समाप्त होने के बाद शेष डोजेज को डिस्कार्डेड माना जाता है।

डॉ रघुराज सिंह ने बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुरूप यूज्ड, डिस्कार्डेड व एक्सपायर्ड वॉयल्स को पीले बैग में संग्रहित किया जाता है। यूज्ड, डिस्कार्डेड और एक्सपायर्ड वॉयल्स के निस्तारण के संबंध में भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार पीले बैग में जमा वॉयल्स को ऑटोक्लेव या 10 मिनट गर्म पानी में उबालकर अथवा एक प्रतिशत सोडियम होइपोक्लाराइट सॉल्यूशन में 30 मिनट तक डालकर रासायनिक उपचार किया जाता है। इसके पश्चात इसे कॉमन ट्रीटमेंट फैसिलिटी को सुपुर्द किया जाता है। कॉमन ट्रीटमेंट फैसिलिटी उपलब्ध नहीं होने पर सेफ्टी पिट् यानी गहरा गड्ढा खोदकर उसमें इन वॉयल्स का निस्तारण किया जाता है।

परियोजना निदेशक टीकाकरण ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी जिले में वैक्सीन का वेस्टेज नहीं हो रहा है। उपयोग में ली जा सकने वाली वैक्सीन की प्रत्येक डोज का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है और यह कहना नितांत तथ्यहीन है कि उपयोग की जा सकने वाली वैक्सीन वॉयल्स को डस्टबिन मे फेंका जा रहा है अथवा गड्ढे में दबाया जा रहा है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS