वीडियो : उदयपुर की पीछोला झील में बिना अनुमति होती है गणगौर नाव पर शाम को रोजाना डिनर पार्टी !
उदयपुर की झीलों में अवैध नावों और जेट्टीयों को लेकर प्रशाषन की सुस्ती के बाद आमजन और झीलप्रेमी आगे आये और न्यायालय की मदद से कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किये जाकर झीलों में मौका निरीक्षण भी किया गया।
इस दौरान देखा गया कि लेक पैलेस होटल के पास एक बड़ी नाव (जिसका इस्तेमाल गणगौर उत्सव पर किया जाता है) पर शाम के समय पर्यटकों को न केवल घुमाया जाता है बल्कि उन्हें नौकायान के दौरान भोजन तक करवाया जाता है।
सूत्र बताते है कि इसके लिए पर्यटकों से प्रति व्यक्ति 3 हज़ार के आसपास रुपये भी चार्ज किये जाते है। इसके साथ ही नाव पर हिस्टोरियन की सुविधा भी होती है जो मेवाड़ के इतिहास के बारे में पर्यटकों को अवगत भी कराता है।
साथ ही इस बड़ी नाव को टो करके अन्य नावों की मदद से चलाया जाता है क्योंकि इस नाव पर कोई इंजन नहीं है। आपको बताते चले कि इसी नाव को हेरिटेज बताते हुए होटल प्रबंधन ने स्थानीय प्रशाषन से इसमें डीजल इंजिन लगाने की स्वीकृति भी माँगी थी।
मुख्य बात ये है कि होटल प्रबंधन के अनुसार भोजन तो होटल में ही बनता है लेकिन परोसा नाव पर जाता है। ऐसे में नाव पर भोजन परोसने से अपशिस्ट निस्तारण के बारे में कोई ठोस जानकारी नही मिल पायी है। दूसरी महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर किसी विभाग से इसके संचालन की अगर अनुमति नहीं है तो किसकी शह पर झील में ये गोरखधन्धा चलाया जा रहा है ? क्यों झील से जुड़े निकाय और उपक्रम इसके खिलाफ कार्यवाही करने से बच रहे है ?

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk