दिग्विजय सिंह ने गलत बताया महात्मा गांधी का जयंती वर्ष,हुई किरकिरी !
देश में जहाँ 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई जा रही थी वही मध्य प्रदेश से वरिष्ठ और विवादास्पद नेता दिग्विजय सिंह अभी भी 25 साल पीछे चल रहे है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती मनाई जा रही है।
इस पर रिपोर्टर बोल पड़ा -"150 है सर..!"
दिग्विजय सिंह : 150वीं... वो ही मैंने कहा 150...
रिपोर्टर: नहीं 25 कहा...
ये कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का हाल है जिन्हे अपने नेता बापू की कौन सी जयंती है? ये भी याद तक नहीं है। वही कांग्रेस जो गाँधी जी को अपना पर्सनल ब्रांड मानने का गुमान करती है।