प्रदेश में डिजिटल लाईब्रेरी हो रही है विकसित - तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री
जयपुर, 25 जनवरी। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बांसवाड़ा, अजमेर एवं झालावाड़ जिलों में डिजिटल लाईब्रेरी विकसित की जा रही है। इसके साथ ही सिस्टम में नेटवकिर्ंग स्थापित करते हुये ब्रॉडकास्टिंग फैसेलिटिज के लिए स्टूडियो का निर्माण किये जाने का कार्य किया जा रहा है। डॉ. गर्ग सोमवार को झालाना स्थित तकनीकी शिक्षा भवन में बीओजी की टेक्यूप-3 पैकेज के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में उन्होंने कहा कि स्टूडियो के माध्यम से ई-लैक्चर्स तैयार कर ऑनलाइन एजुकेशन का अधिकतम उपयोग करना सुनिश्चित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। विभाग के तकनीकी उपकरणों का बेहतर उपयोग करने के लिए तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों के अलावा अन्य विद्यार्थियों के लिए 3 और 6 महीनों के सर्टिफिकेट कोर्स करवाये जाएंगे।
डॉ. गर्ग ने बैठक में प्रोक्योरमेंट की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए पूर्व में खरीदे गए तकनीकी शिक्षा के उपकरणों का बेहतर एवं उत्पादक उपयोग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में विद्यार्थियोें की संख्या के मुकाबले इंजिनियरिंग कॉलेजों की संख्या ज्यादा हो गई है। यदि तकनीकी शिक्षा में विद्यार्थी कम है तो अन्य क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को छोटे-छोटे सर्टिफिकेट कोर्स करवाकर लाभान्वित किया जावे। जिससे रिसोर्सेज का बेहतर उपयोग होगा और रोजगार की संभावनाएं भी बढेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेक्यूप-3 पैकेज के तहत हार्डवेयर खरीदे जाने के साथ ही सॉफ्टवेयर्स भी खरीदें जाए।
डॉ. गर्ग ने बैठक के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि फस्र्ट ग्रेड और सैकण्ड ग्रेड की भर्ती आरपीएससी करती है और वहां से अभी फॉर्मस् नहीं आ पा रहे हैं जिसको लेकर आरपीएससी चौयरमैन से बात की गई है कि वह वेरिफिकेशन के प्रक्रिया को जल्दी सम्पन्न करे। जिससे प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों को नियुक्यिां दी जा सके। उन्होंने कहा कि थर्ड ग्रेड टीचर्स के लिए सरकार की पहले से ही घोषणा के अनुसार 25 अप्रैल को भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।
बैठक में तकनीकी शिक्षा सचिव श्रीमती शुचि शर्मा एवं संयुक्त सचिव श्री मनीष गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk