महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में सेना के साथ 15 दिन के लिए होंगे तैनात !
धोनी को विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में तैनात किया जाएगा। भारत के पूर्व कप्तान सैनिकों के साथ रहेंगे और वह गश्त, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी लेंगे।लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) एमएस धोनी 31 जुलाई -15 अगस्त 19 तक बटालियन के साथ रहने के लिए 106 टीए बटालियन (पैरा) को ज्वाइन करेंगे। धोनी ने अपनी रेजिमेंट की सेवा के लिए क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है।भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध कर लिया था।
एमएस धोनी, जो पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं, को 2011 में भारतीय सेना द्वारा सम्मान दिया गया था।4 साल पहले, एमएस धोनी एक योग्य पैराट्रूपर बन गए, जब उन्होंने आगरा प्रशिक्षण शिविर में भारतीय सेना के विमान से 5 पैराशूट प्रशिक्षण छलांग पूरी की थी।