Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / जोधपुर में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक; अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के दिए निर्देश— रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक में बोले डीजीपी- नवीन आपराधिक कानूनों का प्रयोग कर सार्थक करें "आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय"

जोधपुर में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक; अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के दिए निर्देश— रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक में बोले डीजीपी- नवीन आपराधिक कानूनों का प्रयोग कर सार्थक करें "आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय"
Dinesh Bhatt June 07, 2026 05:36 PM IST
जयपुर 06 जून। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को जोधपुर रेंज कार्यालय में रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री सत्येन्द्र सिंह सहित जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, बालोतरा, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही और जालौर जिलों के पुलिस अधीक्षक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रेंज की भौगोलिक स्थिति और वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य पर व्यापक चर्चा की गई।
 
महानिदेशक पुलिस श्री शर्मा ने रेंज में हुए हालिया अपराधों की गहन समीक्षा की और कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठित अपराधियों के विरुद्ध अधिक से अधिक सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से ड्रग माफिया और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने, उनके मुखियाओं के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही करने तथा तस्करी की काली कमाई से अर्जित उनकी संपत्तियों को जब्त करवाने जैसी कठोर कार्यवाही अमल में लाने के लिए जिला कप्तानों को पाबंद किया।
 
महिला, बालक और कमजोर वर्ग की सुरक्षा सर्वोपरि—
 
बैठक के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पर भी विशेष मंथन हुआ। डीजीपी ने महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं, बालकों एवं कमजोर वर्ग के खिलाफ होने वाले अपराधों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने और पुलिस मुख्यालय स्तर से वर्तमान में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का क्रियान्वयन सजगता से करने पर विशेष बल दिया।
 
सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता पर जोर—
 
जोधपुर रेंज के कई जिलों की सीमाएं अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से सटी होने के कारण महानिदेशक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी सतर्कता बरतते हुए सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। इन क्षेत्रों मे कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देकर अपराधियों, अवैध गतिविधियों और अवैध घुसपैठ पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
 
नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी उपयोग की हिदायत—
 
बैठक के समापन पर डीजीपी शर्मा ने सभी अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश में लागू हुए नवीन आपराधिक कानूनों में पुलिस को कई विशेष और प्रभावी प्रावधान दिए गए हैं। अधिकारी इन नए कानूनी प्रावधानों का कड़ाई और बुद्धिमत्ता से प्रयोग करें, ताकि राजस्थान पुलिस का मूल ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय धरातल पर पूरी तरह सार्थक हो सके।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS