श्रमणसंघीय महामन्त्री श्री सौभाग्य मुनि 'कुमुद' म. सा. का देवलोकगमन
श्रमणसंघीय महामन्त्री श्री सौभाग्य मुनि 'कुमुद' म. सा. का सोमवार शाम को उदयपुर स्थित गीतांजलि अस्पताल में देवलोकगमन हो गया। सौभाग्य मुनि 'कुमुद' म. सा. 83 वर्ष के थे और राजसमंद जिले के नाथद्वारा में चातुर्मास कर रहे थे। पिछले कुछ समय से उनका उपचार चल रहा था । मंगलवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार सौभाग्य दीक्षा स्थल कडिया में दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार अस्पताल के कोरोना वॉरियर्स द्वारा किया जाएगा। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कडिया ने सभी धर्मप्रेमी जनों से अपील की है कि अन्तिम संस्कार व अन्तिम विदाई में न जाकर अपने अपने घर में रहकर नवकार जाप व स्वाध्याय कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें ।
श्रमणसंघीय महामन्त्री श्री सौभाग्य मुनि 'कुमुद' म. सा. का जन्म चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला कस्बे में हुआ था और उनका दीक्षा से पहले नाम सुजानमल गाँधी था। पिता जी का नाम नाथूलाल गाँधी और माताजी का नाम नाथबाई था। 12 साल की उम्र में सौभाग्य मुनि म. सा. ने श्रमणसंघ के प्रवर्तक अम्बालालजी महाराज से 2 फरवरी 1950 में कड़िया गाँव में दीक्षा ली थी।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.