Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / दंगाइयों ने ट्यूशन से लौट रहीं बच्चियों के फाड़े कपड़े , करी गन्दी और अश्लील हरकतें !

clean-udaipur दंगाइयों ने ट्यूशन से लौट रहीं बच्चियों के फाड़े कपड़े , करी गन्दी और अश्लील हरकतें !
News Agency India March 01, 2020 04:54 PM IST

दंगाइयों ने ट्यूशन से लौट रहीं बच्चियों के फाड़े कपड़े , करी गन्दी और अश्लील हरकतें !

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके करावल नगर में मंगलवार 25 फरवरी का दिन दंगाइयों की हैवानियत लेकर आया और सारी हदें पार कर दी गयी । दंगाइयों ने ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही बच्चियों को भी नहीं बख्शा। दंगाइयों ने बच्चियों के कपड़े तक फाड़ दिए और अश्लील हरकतें भी की। एक पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि आस-पड़ोस की करीब 8 से 9 लड़कियां ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थीं। कोचिंग सेंटर घर से करीब 500 से 600 मीटर की दूरी पर है। रास्ते में सैंकड़ों की संख्या में दंगाइयों ने रोक लिया। पीड़ित मां ने बताया कि छठवीं से आठवीं कक्षाओं में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों के कपड़े फाड़कर शारीरिक छेड़छाड़ की गई। बच्चियों ने दंगाइयों से काफी मिन्नतें की लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। एक अन्य पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि हादसे के बाद से बच्ची सदमे में है। उसके शरीर पर नाखुनों के निशान हैं।

बच्ची अब घर से बाहर भी नहीं निकल रही है। बाहर जाने को कहती है कि दंगाई फिर आ जाएंगे। पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी किसी समुदाय विशेष के साथ कभी कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद बच्चियों के साथ इतनी घिनौनी हरकत की है। पीड़ित बच्चियों की मां ने बताया कि दंगाइयों ने उनकी किताबें हाथों से छीन ली और फाड़कर उपर की तरफ उछाल दी। एक-दो बच्चियों ने विरोध किया तो दंगाइयों ने थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। एक अन्य पीड़िता की मां का कहना है जब बच्ची जब रोते हुए घर पहुंची तो उसने हादसे के बारे में बताया। दंगाइयों के दहशत के कारण कोई भी परिवार घटना स्थल तक पर नहीं गया। उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान कई स्कूलों को भी नुकसान पहुंचाया था। बृजपुरी के विक्टोरिया स्कूल में करीब दो हजार छात्र पढ़ते हैं। स्कूल की बसें फूंक दी गई थीं।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS