बीजेपी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरि नगर से बनाया प्रत्याशी !
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार की देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। बीजेपी की इस सूची में तेजिंदर पाल बग्गा को हरि नगर से टिकट दिया गया है। आपको बताते चले कि इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।
बीजेपी की ओर से जारी की गई सूची में नांगलोई जाट सीट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेंद्र पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली सीट से कुसुम खत्री, कालकाजी सीट से धर्मवीर सिंह, कृष्ण नगर सीट से अनिल गोयल और शाहदरा सीट से संजय गोयल को उम्मीदवार घोषित किया है।