जेएनयू पहुंच लोगों के निशाने पर आईं दीपिका, ट्विटर पर हो रहा फिल्म का बहिष्कार !
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में छात्रसंघ के प्रदर्शन के बीच रविवार शाम नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला बोल दिया था। हथियारों से लैस नाकाबपोश जेएनयू परिसर में घुस गए और चार घंटे तक परिसर में बवाल मचाते रहे। अज्ञात नकाबपोशों ने साबरमती हॉस्टल, साबरमती टी-प्वाइंट सहित कई हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में कई छात्र घायल हुए थे। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने विश्वविद्यालय पहुंच गयी । बता दें कि दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। ये फिल्म एसिड अटैक सरवाईवर लक्ष्मी पर आधारित है।
जेएनयू हमले को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी इसके खिलाफ मुखर होकर बोल रहे हैं। इस बीच छपाक और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण छात्रों को सपोर्ट करने जेएनयू पहुंची हैं। वहीं दीपिका के JNU कैंपस में पहुंचते ही लोग ट्विटर उनकी फिल्म छपाक का बॉयकाट करते हुए #BoycottChhapaak कराने लगे। यह हैशटैग ट्विटर पर दूसरे नंबर ट्रेंड कर रहा है। वहीं फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने दीपिका पादुकोण के JNU पहुंचने पर निशाने पर लिया है। सुमिन ने अपना एक पुराना ट्विट को रीट्विट करते हुए लिखा कि पद्मावत के समय आप सही थीं और आपका साथ दिया था लेकिन टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ आप खड़े होकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।
बता दें दीपिका हमले में घायल जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष से मुलाकात की और कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन को सपोर्ट किया। दीपिका की मौजूदगी में कन्हैया कुमार ने जय भीम,’जय भगत सिंह’ के नारे लगाते नजर आए। यह प्रदर्शन साबरमती टी प्वाइंट पर किया जा रहा है। दीपिका प्रोटेस्ट में लगभग 10 मिनट तक रहीं लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं बोला।