गारियावास के 10 कोरोना सस्पेक्ट की जाँच नेगेटिव, देबारी और सलुम्बर के लोगो की भी नेगेटिव रिपोर्ट !
उदयपुर के गारियावास क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव महिला के मिलने के बाद 10 करीबी लोगों की जाँच प्रशाषन ने साथ करायी थी जिसमें महिला के पति के साथ अन्य सभी 10 लोगों की जांच कोरोना नेगेटिव आयी है।इन लोगों के सैम्पल कल ही लिए गए थे।
इसके साथ ही देबारी के 14 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है।
इसके साथ ही बाकी रहे सलुम्बर के संदिग्ध बाकी लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है।