पाकिस्तान में ट्रैन में नाश्ता बनाते गैस सिलिंडर फटने से आग ,65 मरने की खबर !
पाकिस्तान की कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सपेस ट्रेन में गुरुवार सबह आग लग गई । ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी ।ट्रेन में आग के कारण 65 लोगों की मौत की खबर है ,वहीं 30 लोग घायल हो गये हैं। ट्रेन में यह घटना लियाकतपुर स्टेशन के पास घटी जो रहीम यार खान के नजदीक है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और बचाव दल अभी भी आग को बुझाने की कोशिश में लगा हुआ है।
एक यात्री गैस सिलिंडर लेकर ट्रेन में यात्रा कर रहा था। सिलिंडर से आग लगने की पुष्टि पाकिस्तान रेलवे अधिकारियों ने की है। यात्री ट्रेन के अंदर नाश्ता बना रहा था जिसके कारण आग लग गई। धमाके की वजह से तीन बोगियां आग की चपेट में आ गईं।