वीडियो: AVVNL का जानलेवा इंजीनियरिंग कारनामा, नाली से निकाल दी 11KV की विधुत लाइन !
हिरणमगरी सेक्टर 4 वर्धमान कॉम्प्लेक्स के न्यू महावीर नगर की गली न 1 के पास नगर निगम द्वारा एक नाले के ऊपर की क्रोस स्लैब क्षतिग्रस्त होने और नाले के अवरुद्ध होने पर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा पुरानी स्लैब हटाकर सफाई करने हेतु जब खोला गया तो सफाई टीम और श्रमिक भौंचक्के रह गए जब नाले के अंदर से ही निकट स्थित ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाली 11 KV क्षमता की इंसुलेटेड हाई टेंशन लाइन गुजरते देखी और ढेर सारा मलबा उस लाइन की वजह से नाले को अवरुद्ध कर रहा था।

यह जानकर और देखकर अत्यंत हैरानी हुई कि AVVNL के इंजीनियरो ने यह भारी गलती अथवा कारनामा कैसे कर दिया क्योंकि यह तकनीकी रूप से गलत होने के साथ ही जानलेवा भी है। सफाई कर्मचारी स्लैब बदलने व सफाई हेतु जिन औजारों को काम मे लेते है, वे लोहे के बने होते है जिनसे इस इंसुलेटेड हाई टेंशन 11 KV लाइन को क्षति पहुँचने पर जान जाने का खतरा हो सकता है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
इस सम्बन्ध में नगर निगम के विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा AVVNL के हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित सहायता अभियंता कार्यालय को पत्र भी लिखा गया है। उम्मीद है कि प्रकरण को AVVNL गंभीरता से लेकर समाधान करेगा।
रिपोर्ट : जयवन्त भैरविया
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk